logo

*उसावां : जन संघर्ष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिव्यांगों को किये मिष्टान वस्त्र वितरण* (शोभित प्रताप सिंह) उस

*उसावां : जन संघर्ष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिव्यांगों को किये मिष्टान वस्त्र वितरण*

(शोभित प्रताप सिंह)

उसावां:दीपावली के उपलक्ष्य में जन संघर्ष परिषद एवं मनकामेश्वर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंद्रह दिव्यांग जनों को बस्त्र एवं मिष्ठान भेंट किए गए। सम्मान पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुश नजर आये। उन्होंने युवाओं का आभार व्यक्त किया। कस्बा के मनकामेश्वर मंदिर से जुड़े युवा मनकामेश्वर जन सेवा समिति के जरिए जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। यह लोग समाज में व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं के समापन को लेकर प्रयासरत हैं। इसके साथ ही नशामुक्ति,अशिक्षा,दहेज और सामाजिक असमानता को दूर करने के प्रति भी जागरूक करते हैं। समय-समय पर उपरोक्त संगठनों के जरिए समाजोत्थान की पहल जारी रहती है। रविवार को युवाओं ने ट्राई साइकिल से चलने वाले दिव्यांगों को बस्त्र भेंट किए। संस्थापक अनिल कृष्णा ने कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर के अतिप्रिय होते हैं। दिव्य शब्द उनके प्रति दैवीय लगाव का द्योतक है। आप लोग कभी भी मन में अपूर्णता का माहौल प्रकट न होने दें। कभी खुद को कमतर न समझे। दिव्यांग आज बड़े-बड़े पदों और जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। दिव्यांग राधिका शर्मा ने कहा यह लोग लगातार समाजोत्थान का काम कर रहे हैं। हमारी कई बार मदद कर चुके हैं। अन्य लोगों व संगठनों को भी इस तरह के कामों में आगे आना चाहिए। सहयोग करने वालों में गौरव सिंह,अमित वर्मा,राजीव कुमार,मुनीश पाल,सुधीश यादव,अवनीश सिंह,सुरजीत,ओमेंद्र,बुधपाल,दिनेश कुमार,अनंगपाल,राजबहादुर,शीशराम आदि मौजूद रहे।

44
14674 views
  
1 shares